महाराष्ट्र नवनिर्माण

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना-पार्टी का नाम सौ सपने दिखानेवाला, और काम..?इसमें कहीं ताल मेल नहीं बैठता है | ग़ैर-मराठी लोगों के बहिष्कार की बात महाराष्ट्र नव- निर्माण करनेवालों के मुँह से तो कतई शोभा नहीं देती |राष्ट्र के किसी भी हिस्से में लोग निरापद नहीं रह सकते , यह कैसे सम्भव है |राज ठाकरे आखीर किस भावना के अधीनस्थ हो संविधान के विरूध व नैतिकता से परे की बातें करते हैं |इसमें स्पष्ट रूप से वैमनस्य की भावना या हीन भावना दृष्टिगोचर होती है |
अभी दो वर्ष पूर्व जिस पार्टी ने जन्म लिया है, वह अपने बड़ों के नक्शेक़दम पर चलना तो सीख ले, फिर ही नई राहें अपनाने का यत्न करे | अपने चाचा व चचेरे भाई से भी आगे की बात कहने की अपेक्षा वे कम से कम उनकी लीक पर तो चलते|बस उन्होंने तो सस्ता और घटिया नुस्ख़ा अपनाया| आमिताभ बच्चन के उत्तर प्रदेश प्रेम पर तीख़ा प्रहार कर दिया| क्या वे यह नहीं दर्शाते कि उन्हें केवल महाराष्ट्र से प्रेम है, नकि पूरे देश से | ‘देश सर्वोपरि है,’ क्या नेता बनने से पूर्व वे यह सबक भूल चुके हैं | क्या वे भारत माता के विराट सिंहासन को विदीर्ण करने का उपक्रम कर रहे हैं? उठते धुँए को हटाकर राज ठाकरे जी को आकाश साफ और
स्वस्थ करना होगा |
समाजवादी पार्टी के नेता के साथ मिलकर वैमनस्यता फैलाने का आरोप उन पर भद्दा लग रहा है | ईश्वर इन्हें सद्अबुद्धि दे , यही प्रार्थना है |
वीणा विज ‘उदित’

7 Responses to “महाराष्ट्र नवनिर्माण”

  1. kirtish bhatt Says:

    सही है. ईश्वर आपकी और हमारी प्रार्थना जल्दी सुनें.

  2. vikram borde Says:

    raj thakre jo kiya hai o sabi batne sach hai

  3. vikram borde Says:

    राज साह्ब ने जो भि कीया सही किया है
    बिहरी लोगो कि दादागीरि से बहुत परेशानी होती है

  4. Sanjay kambale Says:

    राज ठाकरे साहेबाना जय भिम

  5. shyam chavan Says:

    सही है. ईश्वर आपकी और हमारी प्रार्थना जल्दी सुनें.

  6. Hanumant V. Rajput Says:

    जय महारास्ट् र्

  7. Mayur S Patil Says:

    raj sahab aap se milna he me gujat se hu me aap se 1bar milna chahatahu
    08128250858

Leave a Reply